6 C
Innichen
Thursday, May 21, 2026

Buy now

spot_img

Doping Scandal: नेशनल मेडलिस्ट अंकित और जयेश पाटिल डोप टेस्ट में फेल, NADA ने लगाया प्रतिबंध

Anti Doping
राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने एथलीट अंकित और जयेश पाटिल पर प्रतिबंधित पदार्थ ‘मेल्डोनियम’ के सेवन के लिए तीन साल का डोपिंग प्रतिबंध लगाया है। दोनों एथलीटों ने आरोप स्वीकार कर लिए, जिसके चलते उनकी सजा में एक साल की कटौती की गई।

सेना खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी) के अंकित और रेलवे के जयेश पाटिल पर राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने तीन साल का प्रतिबंध लगा दिया है। इन दोनों का परीक्षण प्रतिबंधित पदार्थ ‘मेल्डोनियम’ के लिए पॉजिटिव आया था। अंकित ने 69वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया था जबकि पाटिल इसी स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहे थे।

दोनों एथलीटों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया जिसके चलते उनके प्रतिबंध की अवधि में एक साल की कटौती कर दी गई। यह प्रतिबंध अंकित के लिए 25 फरवरी से और पाटिल के लिए 27 फरवरी से लागू हो गया है।

बीस वर्षीय पाटिल 2024 जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 3000 मीटर स्टीपलचेज के रजत पदक विजेता भी हैं। दोनों एथलीट का टेस्ट ‘मेल्डोनियम’ के लिए पॉजिटिव आया था। यह पदार्थ विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की प्रतिबंधित पदार्थों की सूची में शामिल है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles