6 C
Innichen
Thursday, May 21, 2026

Buy now

Carlo Ancelotti का सबसे बड़ा दांव, World Cup के लिए Brazil टीम में चोटिल Neymar की एंट्री

Neymar

कोच कार्लो एंचेलोटी ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए ब्राजील की टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें सबसे बड़ा फैसला नेमार की वापसी है। कई विशेषज्ञों द्वारा अप्रत्याशित बताए जा रहे इस कदम के बाद अब सबकी नजरें ब्राजील के ऑल-टाइम टॉप स्कोरर के प्रदर्शन पर टिकी हैं।

ब्राजील फुटबॉल टीम ने आखिरकार विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है और सबसे ज्यादा चर्चा स्टार खिलाड़ी नेमार की वापसी को लेकर हो रही हैं। पिछले काफी समय से चोट और फिटनेस की समस्या से जूझ रहे नेमार को टीम में शामिल किए जाने को कई फुटबॉल विशेषज्ञों ने अप्रत्याशित बताया हैं।

 

मौजूद जानकारी के अनुसार, 34 वर्षीय नेमार अक्टूबर 2023 में घुटने की गंभीर चोट का शिकार हुए थे। उनके बाएं घुटने की एसीएल चोट के बाद लंबे समय तक मैदान से बाहर रहना पड़ा था। इसके बाद से वह पूरी फिटनेस हासिल करने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे थे। हालांकि इसके बावजूद ब्राजील के मुख्य कोच कार्लो एंचेलोटी ने उन पर भरोसा जताया हैं।

 

गौरतलब है कि नेमार ब्राजील के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए 79 गोल किए हैं और अब वह एक बार फिर विश्व कप में अपनी छाप छोड़ने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

 

बता दें कि इटली के अनुभवी कोच कार्लो एंचेलोटी ने मई 2025 में ब्राजील टीम की जिम्मेदारी संभाली थी। हाल ही में उनका अनुबंध 2030 विश्व कप तक बढ़ाया गया है। हालांकि उनका शुरुआती कार्यकाल आसान नहीं रहा है, क्योंकि कई अहम खिलाड़ी चोट की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं।

 

ब्राजील को सबसे ज्यादा कमी रोड्रिगो और एस्टेवाओ की महसूस हो सकती है, जो चोट के कारण इस बार विश्व कप टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। इसके बावजूद टीम में विनीसियस जूनियर, राफिन्हा, कैसीमिरो और ब्रूनो गिमाराइस जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

 

टीम में गोलकीपर के तौर पर एलिसन, एडर्सन और वेवर्टन को जगह दी गई हैं। वहीं रक्षापंक्ति में एलेक्स सैंड्रो, दानिलो, मार्किन्होस, गेब्रियल मगलहाइस और ब्रेमर जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं।

 

मिडफील्ड में कैसीमिरो, ब्रूनो गिमाराइस, फाबिन्हो और लुकास पाकेता को शामिल किया गया है, जबकि आक्रमण पंक्ति में नेमार के अलावा विनीसियस जूनियर, राफिन्हा, गेब्रियल मार्टिनेली, मैथियस कुन्हा और युवा खिलाड़ी एंड्रिक को मौका मिला है।

 

गौरतलब है कि ब्राजील इस बार भी विश्व कप जीतने के बड़े दावेदारों में माना जा रहा है। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं का अच्छा संतुलन देखने को मिल रहा है। अब सभी की नजरें इस बात पर रहेंगी कि लंबे समय बाद वापसी कर रहे नेमार मैदान पर कितना असर छोड़ पाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version