6 C
Innichen
Thursday, May 21, 2026

Buy now

RJ Mahvash ने Yuzvendra Chahal संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘दोस्तों में Unfollow होता है’

RJ Mahvash

RJ महवश ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ अपने अफेयर की अफवाहों पर महीनों बाद चुप्पी तोड़ी है, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने की वजह को दोस्तों के बीच हुई एक मामूली बहस बताया। अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘सतरंगी’ के प्रमोशन के दौरान उन्होंने साफ किया कि उनके मन में चहल के लिए कोई मनमुटाव नहीं है।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ RJ Mahvash की डेटिंग अफवाहें जोरों पर रही हैं। एक्ट्रेस और RJ, महवश बहुत जल्द ‘सतरंगी: बदले का खेल’ नाम की एक वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। इस सीरीज में अंशुमन पुष्कर और कुमुद मिश्रा भी है और यह 22 मई को Zee 5 पर स्ट्रीम होने वाली है।

इस बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स, परिवार के सदस्यों से लेकर मेंटल हेल्थ, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ अपने रिश्ते की अफवाहों और उन्होंने कैसे उनका साथ दिया, इन कई बातों पर खुलकर बात रखी है।

 

युजवेंद्र को अनफॉलो करने पर तोड़ी चुप्पी

 

इस इंटरव्यू में RJ महवश ने सोशल मीडिया पर अपने और क्रिकेटर के एक-दूसरे को फॉलो और अनफॉलो करने के बारे में खुलकर बात रखीं। उन्होंने कहा, ‘लोगों की आदत होती है कि वे छोटी-छोटी बातों का बतंगड़ बना देते हैं। लेकिन जब आप खुद इस स्थिति से गुजरते हैं, तो यह कोई इतनी बड़ी बात नहीं लगती हैं। जैसे कि दो दोस्तों के बीच कोई बहस हो गई और उन्होंने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया।’

 

महवश ने आगे यह भी कहा, ‘असल में, जब आप अपने दोस्तों के साथ बेझिझक होकर बिल्कुल बेतुकी बातें कर सकते हैं, तो आपको उनके प्रति कोई मनमुटाव भी नहीं रखना चाहिए। इसलिए, मैं हमेशा उनके लिए शुभकामनाएं दूंगी और मेरी शुभकामनाएं हमेशा उनके साथ रहेंगी। इसमें कोई इतनी बड़ी बात नहीं है’।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version